उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के गोरखपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर गोरखनाथ लच्छीपुर निवासी राममिलन सोनकर के छोटे भाई डब्लू ने अपने बड़े भाई बबलू पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद जहां पूरे इलाके में हड़कंप मच गया तो वहीं परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों भाइयों में संपत्ति को लेकर अक्सर विवाद होता था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
मौके पर ही मौत
दोनों भाईयों में संपत्ति को लेकर कहासुनी होती रहती थी जिसके चलते ये हादसा हुआ। जिस पर डब्लू गुस्से में आकार अपने बड़े भाई के ऊपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर गोरखनाथ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
