राजस्थान डेस्क- राजस्थान के बूंदी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां पर 15 वर्षीय आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप को अंजाम देने के बाद उसके सिर को पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई । परिजनों ने तलाश किया तो जंगल में लड़की का शव मिला। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। बता दें, तीन हैवानों ने पहले किशोरी के साथ बलात्कार किया और फिर गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दें, जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उन्होंने नाबालिग के शरीर को बुरी तरह नोच डाला था। गिरफ़्तार किए गए तीनों आरोपी में से एक नाबालिग है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सिर को पत्थर से कुचला
तीन दरिंदे एक 15 वर्षीय बालिका को अपहरण कर जंगल में ले गए और वहां से बारी- बारी से गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद ,पहले उसका गला घोंटा और फिर उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया। वे लोग लड़की को घसीटते हुए उसे जंगल में गए थे। परिवार लड़की को ढूंढ़ने लगा तो गांव की किसी महिला ने बताया कि इधर जंगल से लड़की की चीखने की आवाज आई थी। लड़की का पिता ढूंढता हुआ गया तो वहां पीड़िता के शव को नग्न अवस्था में पाया। जब पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम का पता लगा तो मौके पर बसोली थाना पुलिस पहुंची और आला अधिकारियों को सूचना दी गई।
Read More Stories:
₹500000 की आर्थिक सहायता
पुलिस का कहना है कि, सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और मृतक बालिका के शव को कपड़े से ढंका। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों की मौजूदगी में मृतक बालिका के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों की मांग के अनुरूप प्रशासन द्वारा ₹500000 की आर्थिक सहायता सहित मनरेगा में रोजगार का भी आश्वासन दिया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
