गुजरात डेस्क- गुजरात के सूरत शहर में ढाई साल की बच्ची के साथ बलात्कार और उसकी हत्या किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शहर के वराछा इलाके से एक और नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। हालांकि, नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने वाले शख़्स को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। सूरत शहर की वराछा पुलिस थाना द्वारा गिरफ़्तार किए गए शख़्स का नाम संतोष चौहान है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संतोष चौहान कूड़ा उठाने का काम करता है। शराब के नशे में चूर संतोष चौहान वराछा थाना क्षेत्र के बरोडा प्रिसटेज़ इलाक़े में एक शौचालय के बाहर कूड़ा उठाने गया था, उसी दौरान उसकी नज़र एक 12 साल की नाबालिग बच्ची पर पड़ी थी। उस बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने शौचालय के पास बुलाया और फिर उसके साथ बलात्कार किया।
Read More Stories:
मां ने थाने में करवाई एफआइआर दर्ज
बच्ची के रोने की आवाज़ जब वहां से गुजरने वाले लोगों के कानों तक गई तो उन्होंने संतोष को मौक़े पर ही धर दबोचा था और पुलिस को सौंप दिया था। बच्ची की आपबीती सुनकर उसकी मां थाने पहुंची और एफआइआर दर्ज करवाई। पब्लिक द्वारा आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपे जाने के बाद आरोपी को अधिकृत रूप से गिरफ़्तार किया है। सूरत शहर में आए दिन हत्या, लूटपाट और बलात्कार जैसी गम्भीर आपराधिक वारदातें बढ़ती जा रही है। जिन्हें काबू करने की जरुरत है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
