Sunday , 26 July 2026

मुख्यमंत्री निवास के सामने जहर निगलने वाली युवती से दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

सिरसा, 10 अगस्त(सुरेंद्र सैनी): चंडीगढ़ में पिछले महीने मुख्यमंत्री निवास के सामने जहर निगलने वाली युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी राहुल बेनीवाल को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी राहुल को कोर्ट में पेश पर रिमांड पर लेगी। गौरतलब है कि सिरसा पुलिस ने राहुल सहित कुल 12 आरोपियों के खिलाफ  IPC की धारा 376 ,342 , 365 . 379 , 506 . 120 बी , 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
DSP साधु राम ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री निवास के बाहर जहर निगलने वाली महिला के मामले में पुलिस ने ठुइया गांव निवासी राहुल बेनीवाल को हिरासत में लिया है जिसे पुलिस आज कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि इस मामले में गहनता से पूछताछ की जा सके। DSP ने बताया कि आरोपी को पीड़िता को अपहरण करने, बंधक बनाने और पीड़ित से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । DSP का कहना है कि इसमें शामिल बाकि आरोपियों को भी जल्द गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *