राजस्थान डेस्क- राजस्थान के बाड़मेर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहाम पर शराब के नशे में धुत्त पत्नी ने अपने पति का बेल्ट से गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां ने इस संबंध में कोतवाली थाने में बहू के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार लिया है। पुलिस मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने में जुटी है। वहीं वह इसके साथ ही हत्या के कारणों की पड़ताल में भी लग गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पति-पत्नी दोनों थे आदतन शराबी
मां ने बताया कि, उसके बेटे अनिल कुमार की उसकी पत्नी मंजू ने मंगलवार रात को गला घोंटकर हत्या कर दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को वहां से उठवाकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। कोतवाल उगमराज सोनी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी दोनों आदतन शराबी हैं। मंगलवार को भी दोनों शराब के नशे में थे। इस दौरान देर शाम दोनों के बीच मामूली कहासुनी हो गई थी। इस पर मंजू ने पति अनिल कुमार को नींद की गोलियां खिला दी।
Read More Stories:
बेल्ट से दबाया गला
जब वह गहरी नींद में सो गया तो बेल्ट से उसका गला दबा दिया। इससे अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मंजू से पूछताछ की। पूछताछ में मंजू ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। इस पर आरोपी पत्नी मंजू को हिरासत में ले लिया गया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। उसके बाद ही मौत का वास्तविक कारण सामने आ पायेगा। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
