Tuesday , 28 July 2026

पटना में लोगों से मिलने के लिए गाड़ी से उतर गईं द्रौपदी मुर्मू

तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को पटना स्थित तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा से लौटते समय प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए आम लोगों से मिलीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उनके यकायक गाड़ी से बाहर आने पर सुरक्षा में तैनात सभी अधिकारी और जवान हैरान हो गए। द्रौपदी मुर्मू ने आम लोगों से मुलाकात कर उनके अभिवादन को स्वीकार किया।

तख्त श्री हरमंदिर गुरुद्वारा से लौटते समय यकायक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कारकेड को रुकने का इशारा किया। फिर खुद गाड़ी से उतर कर सड़क के पास मौजूद स्थानीय लोगों के बीच पहुंच गई और उनका अभिवादन स्वीकार किया। राष्ट्रपति ने वहां खड़े लोगों के साथ बच्चों से भी मुलाकात की। राष्ट्रपति गाड़ी से उतरकर लगभग 100 मीटर तक पैदल चलती रहीं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *