Thursday , 10 September 2026

Pratham TehelkaPratham Tehelka Pratham Tehelka News

  • Haryana
  • Punjab
  • Himachal
  • Trending News
  • Entertainment
  • National
  • Foreign
  • Latest News
Home»Haryana»जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ बनवारी लाल ने बावल मंडी का किया दौरा 

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ बनवारी लाल ने बावल मंडी का किया दौरा 

रेवाड़ी, 15 अक्तूबर: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ बनवारी लाल ने सोमवार को बावल अनाज मंडी का अवलोकन किया तथा बाजरे की फसल खरीद का जायजा लिया। इस अवसर पर उनके साथ तहसीलदार मनीष कुमार, हफैड के डीएम नीरज त्यागी, मार्किट कमेटी के सचिव सत्यप्रकाश भी उपस्थित रहे। डॉ बनवारी लाल ने अधिकारियों को बाजरे का उठान कार्य साथ-साथ करवाना सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को अनाज मण्डी में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।
राज्यमंत्री ने मंडी में आए हुए किसानों से बातचीत करते हुए खरीद के बारे में जानकारी ली। किसानों ने राज्यमंत्री को अनाज मंडी में आ रही टैकनिकल समस्या से अवगत करवाया जिस पर राज्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही टैकनिकल समस्या को दूर करने के निर्देश दिये ताकि किसानों को बाजरा बेचने में कोई दिक्कत न आये। उन्होंने कहा कि अनाज मंडी में किसानों को कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। इसके लिए अधिकारी मौके पर रहकर समस्याओं का समाधान करें। डॉ बनवारी लाल ने अलग-अलग बाजरों की ढेरी पर जाकर किसानों से बात की तथा बाजरा की गुणवक्ता की जाँच के लिए डिजीटल मोस्चर मीटर से बाजरे की नमी की जाँच की।
 अधिकारियों ने राजयमंत्री को बताया कि अभी तक बावल में किसी भी किसान का बाजरा गुणवत्ता के आधार पर रिजैक्ट नहीं किया गया है। किसानों द्वारा  पोर्टल पर अपना विवरण दर्ज न करवाए जाने संबंधी सवाल के जवाब में  राज्यमंत्री ने कहा कि उन्हीं किसानों की बाजरे की फसल की खरीद की जाएगी जिसका ”मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर विवरण दर्ज कराया हुआ है, जिन किसानों ने इस पोर्टल पर अपनी बाजरे की फसल का ब्यौरा दर्ज नहीं कराया उन किसानों का बाजरा सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर विवरण दर्ज कराने का पूरा समय दिया था तथा कृषि विभाग व राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने गांव-गांव में जाकर इसके लिए विवरण लिया था। मंडी निरिक्षण के बाद डॉ बनवारी लाल ने पत्रकारों से बातचीत की और कहा कि बावल क्षेत्र के मोहनपुर गांव से लापता हुई लडकी को खोजने में स्टेट क्राईम ब्यूरो असफल रही तो इसकी जांच सीबीआई को सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि लडकी के लापता होने से वे दुखी है तथा पीडित परिवार के साथ उनकी पूरी सहानुभूति है। मंत्री ने कहा कि मैनें अपने स्तर पर मुख्यमंत्री व पुलिस महानिदेशक से इस संदर्भ में बात की है। उन्होंने कहा कि 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल का बधराना का कार्यक्रम सीएम की व्यस्तओं के कारण रद्द हो गया है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स मनेठी में निर्माण के लिए धरने पर बैठी हुई महापंचायत के बारे में उन्होंने कहा कि वे कल चण्डीगढ में रहेगेें इसलिए महापंचायत में भाग नहीं लेगें। डॉ बनवारी लाल ने बताया कि मनेठी में एम्स निर्माण के लिए बावल में हुई सीएम की जनसभा में 11 विधायको व केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह के हस्ताक्षर की चिट्ठी मुख्यमंत्री को सौंपी थी जिस पर मुख्यमंत्री ने बावल रैली में वर्ष 2015 हुई मनेठी में एम्स की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा में बडी स्वास्थ्य परियोजना नहीं है इसलिए एम्स जैसी परियोजना की जरूरत है।
मनेठी में एम्स निर्माण के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को इसके निर्माण के लिए पत्र लिखा है तथा इसके निर्माण के लिए प्रयास जारी है। डॉ बनवारी लाल ने कहा कि मनेठी में एम्स के निर्माण को लेकर अभी सफलता नहीं मिली है मगर ना भी नहीं हुई है। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री राव इन्द्रजीत सिंह द्वारा भी लगातार प्रयास किये जा रहे है। वहीं दो दिन पूर्व रामपुरा गांव में सीवर निर्माण के दौरान मलबे के नीचे दबने से हुई एक मजदूर की मौत को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया और कहा कि वैसे तो यह एक दुर्घटना थी मगर फिर भी ऐसे मामलों में ठेकेदार को ध्यान देने की जरूरत है। फिलहाल विभाग की तरफ से ठेकेदार को निर्देश दिये गये है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न होने दी जाएगी। विभाग को यह भी निर्देश दिये है कि ठेकेदार द्वारा मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
ReplyForward

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share on:
WhatsApp

About webadmin

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Pratham Tehelka परिवार व हमारे दर्शकों की तरफ से समस्त देशवासियों को दिवाली ही हार्दिक शुभकामनाएं

Polls

क्या "ऑपरेशन सिंदूर" सीमापार आतंकवाद के खिलाफ एक प्रभावी और आवश्यक कदम साबित होगा?

View Results

Loading ...
  • Polls Archive

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
  • Recent
  • Popular
  • Comments
  • Tags
  • हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ेगा सहयोग,

    हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी|

    September 9, 2026
  • **हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी

    24 से 30 सितंबर तक संचालित होंगी डी.एल.एड. अक्तूबर-2026 की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं!

    September 9, 2026
  • अंबाला मंडल के DRM

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य के लिए 36 दिन का ब्लॉक, 442 ट्रेनें रद्द!

    September 9, 2026
  • देश में 147 दिन बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले, बीते 24 घंटे में नए 28,204 केस

    August 10, 2021
  • स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, बिजलीं न होने से मोटरसाईकिल की रोशनी में हुई डिलीवरी, लाई गई मोमबत्तियां ,एम्बुलेंस मौके पर उपलब्ध न होने कारण नवजात बच्चे की मौत

    September 16, 2017
  • IAF के मार्शल अर्जन सिंह नहीं रहे, 98 साल की उम्र में निधन

    September 16, 2017
haryana PRATHAM TEHELKA NEWS HARYANA NEWS LATEST NEWS Police CRIME Corona Virus Arrest news CHANDIGARH NEWS BIG NEWS HARYANA BREAKING NEWS BIG NEWS KARNAL BREAKING NEWS PANIPAT BREAKING NEWS AMBALA MEWS NEWS INDIA TOP NEWS HOT NEWS TODAY NEWS TODAY BREAKING NEWS TODAY HARYANA BIG NEWS dead Congress PM Modi

@Follow Me

@Follow Me

Popular Posts

  • देश में 147 दिन बाद कोरोना के सबसे कम नए मामले, बीते 24 घंटे में नए 28,204 केस

    August 10, 2021
  • स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही, बिजलीं न होने से मोटरसाईकिल की रोशनी में हुई डिलीवरी, लाई गई मोमबत्तियां ,एम्बुलेंस मौके पर उपलब्ध न होने कारण नवजात बच्चे की मौत

    September 16, 2017
  • IAF के मार्शल अर्जन सिंह नहीं रहे, 98 साल की उम्र में निधन

    September 16, 2017

Recent Comments

Random Posts

  • हरियाणा में बिजली महंगी, उपभोक्ताओं को अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

    January 17, 2025
  • 1 नवंबर से हरियाणा रोडवेज की BS-6 बसें ही जाएंगी दिल्ली, पंजाब-हिमाचल के रूट पर चलेंगी पुरानी बसें

    November 1, 2023
  • PMO के निर्देश पर अवैध कटान की जांच में बड़ा खुलासा

    March 30, 2018

Latest Posts

  • हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच बढ़ेगा सहयोग,

    हरियाणा और ऑस्ट्रेलिया के बीच शिक्षा, स्किल, इनोवेशन और निवेश के क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी|

    September 9, 2026
  • **हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी

    24 से 30 सितंबर तक संचालित होंगी डी.एल.एड. अक्तूबर-2026 की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं!

    September 9, 2026
  • अंबाला मंडल के DRM

    चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के उन्नयन कार्य के लिए 36 दिन का ब्लॉक, 442 ट्रेनें रद्द!

    September 9, 2026