छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। जहां पर सगाई के बाद 150 सोने की अंगूठियां, सोने का कड़ा, सोने का हार, 20 लाख रुपये कैश की डिमांड पूरी होने के बाद शादी हुई। शादी के बाद भी ससुराल पक्ष की मांग कम नहीं हुई और महंगी ऑडी कार की मांग करने लगे। आखिरकार परेशान होकर दुल्हन ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करा दिया है। महिला ने पति पर दहेज प्रताड़ना के साथ ही अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का केस भी दर्ज कराया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कई धाराओं के तहत मामला दर्ज
शिकायत के आधार पर मारी रोड मुंबई निवासी ससुराल पक्ष के लोगों पर धारा 498 ए, 294, 323, 506 और 34 के तहत केस दर्ज किया गया है। पति के खिलाफ उक्त धाराओं साथ ही 377 की धारा अतिरिक्त लगाई गई है। दुर्ग निवासी 30 वर्षीय महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि 20 अगस्त 2016 को उसकी सगाई मुंबई के रहने वाले एयरलाइन कंपनी के एक इंजीनियर से हुई। सगाई के वक्त तक ससुराल पक्ष से दहेज की कोई डिमांड नहीं की गई और शादी की तारीख 22 जनवरी 2017 तय हुई।
Read More Stories:
लेकिन, सगाई कुछ दिन बाद ही उसके होने वाले ससुर का फोन पिता के पास आया और उन्होंने दहेज में सोने की 150 अंगूठियां, दूल्हे के लिए सोने का कड़ा, हीरे अंगूठी, सास के लिए सोने का हार और ननद के लिए सोने के झूमके के साथ ही 20 लाख रुपये नगद की मांग की है। प्रताड़ना बढ़ने पर महिला मायके चली आई। इसके बाद थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
