राजस्थान डेस्क- राजस्थान के जयपुर से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक पत्नी ने अपने प्रेमी के जरिये पति को ऐसी दर्दनाक मौत दी कि, इससे सुनने और देखने वालों को रूह कांप उठी। पिंकसिटी में करीब दो सप्ताह पहले हुये इस ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने पर्दाफाश कर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या कब्रिस्तान में बड़े पत्थर से सिर और चेहरा कुचलकर की गई थी। आरोपियों ने जब घटना के बारे में बताया तो पुलिस भी सकते में आ गई। पुलिस के मुताबिक, गुलाबीनगरी के आदर्श नगर थाना इलाके में स्थित कब्रिस्तान में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में उसकी शिनाख्त करवाई तो उसकी पहचान शाहरुख पुत्र मोहम्मद अशरफ के रूप में हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोपीयों को किया गिरप्तार
शाहरुख की हत्या क्रूरतापूर्वक बड़े पत्थर से चेहरे और सिर पर वार करके की गई थी। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर आरोपियों की तलाश में लिये टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने दो सप्ताह के अथक प्रयास के बाद केस की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में शाहरुख की पत्नी गुलनाज की भूमिका संदिग्ध पाई गई। पुलिस ने पाया कि, गुलनाज के गाजियाबाद निवासी मोहम्मद इमरान उर्फ अज्जु से प्रेम संबंध है। इस पर पुलिस तकनीकी रूप से जांच करते हुये इमरान तक पहुंची। बाद में कड़ी से कड़ी जोड़कर वारदात में शामिल गुलनाज और उसके प्रेमी गाजियाबाद निवासी मोहम्मद इमरान उर्फ अज्जु तथा उसके साथियों धीरज उर्फ छुट्टन व नीतेश कुमार को दबोच लिया।
Read More Stories:
सिर पर पत्थर मारकर हत्या
जांच में पता चला की, गुलनाज अपने पति शाहरुख की नशे की लत और आये दिन मारपीट करने से परेशान थी। शाहरुख कोई काम धंधा भी नहीं करता था। इस बात से वह परेशान थी। इस पर उसने पति का काम तमाम करने के लिये प्रेमी मोहम्मद इमरान से मिलकर योजना बनाई। योजना तैयार होने के बाद गुलनाज ने प्रेमी इमरान और उसके दो साथियों धीरज उर्फ छुट्टन और नीतेश कुमार को जयपुर बुलाकर अपने घर तथा पति के बारे में पूरी जानकारी दी। उसके वे शाहरुख को बहाने से कब्रिस्तान में सुनसान दरगाह परिसर में ले गये। वहां शराब पिलाकर उसे नशे में धुत्त कर दिया। बाद में पीछे से सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
