नेशनल डेस्क: कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद भी मुंबई के केइएम अस्पताल के 23 MBBS छात्रों के कोविड संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई है। हैरानी की बात तो ये है कि, इन छात्रों में से सभी ने वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगवा ली थी। कुछ छात्रों में कोरोना के कमजोर लक्षण मिले हैं, लेकिन कुछ छात्रों में कोरोना के गंभीर लक्षण सामने आए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मुंबई के बड़े अस्पतालों में से एक है केइएम केइएम
मिली जानकारी के अनुसार, दो छात्रों को इलाज के लिए सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं अन्य छात्रों को क्वारंटीन किया गया है। मुंबई की मेयर ने बताया कि, कॉलेज के भीतर हुए किसी सांस्कृतिक या खेल समारोह की वजह से छात्रों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। बता दें कि केइएम अस्पताल मुंबई के बड़े अस्पतालों में से एक है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
