Friday , 11 September 2026

कोरोना के मामलों ने फिर पकड़ी रफ्तार, बीते 24 घंटों में सामने आए इतने मामले

नेशनल डेस्क: भारत में कोरोना के मामलों में उछाल और कमी आने का सिलसिला लगातार जारी है। जहां बीते दिनों कोरोना के मामलों में कमी आ रही थी तो, वहीं अब एक दिन में कोविड-19 के 23,529 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना वायरस सक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,37,39,980 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घट कर 2,77,020 रह गई, जो 195 दिन में सबसे कम है।केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 311 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,48,062 हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 5,500 की कमी दर्ज की गई

देश में अभी 2,77,020 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.82 प्रतिशत है। यह दर मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 5,500 की कमी दर्ज की गई। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.85 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *