Thursday , 10 September 2026

Haryana के इस जिले में डेंगू का प्रकोप, अब तक सामने आए 90 पॉजिटिव केस

हरियाणा में डेंगू का प्रकोप सबसे ज्यादा जींद जिले में है। डेंगू के केस तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन उसको कंट्रोल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास पर्याप्त स्टाफ नहीं है। जिले में सबसे ज्यादा केस नरवाना शहर व पास के गांवों में मिले हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


हालांकि, डोर-टू-डोर अभियान चलाकर लार्वा को नष्ट करने व लोगों को जागरूक करने के लिए पूरा स्टाफ तक नहीं है। इसके कारण विभाग ने वहां की स्थिति को काबू करने के लिए 15 कर्मचारियों की तैनाती की हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 17 अगस्त तक हरियाणा में कुल 601 डेंगू के केस मिले हैं। इसमें से 90 डेंगू पॉजिटिव के साथ जींद जिला प्रदेश में पहले स्थान पर बना हुआ है। महेंदगढ़ जिले में अब तक एक भी डेंगू का केस नहीं मिला है।


स्वास्थ्य विभाग के सर्वे के दौरान सामने आया कि डेंगू लोगों की लापरवाही के चलते फैल रहा है। क्योंकि अधिकतर लार्वा घरों में कूलर, पक्षियों के लिए रखे गए बर्तनों के अंदर मिला है। इसलिए विभाग जिन घरों व प्रतिष्ठानों पर लार्वा मिल रहा है, उनको नोटिस जारी कर रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *