Sunday , 26 July 2026

SBI बैंक का मैनेजर लापता, तलाश में जुटी पुलिस 

टोहाना, 18 अक्तूबर(नवल सिंह): भूना रोड स्थित स्टेट बैंक की ब्रांच में मैनेजर के तौर पर कार्यरत अश्वनी बंसल के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुमशुदा मैनेजर की पत्नी की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गुमशुदा अश्विन बंसल की पत्नी को 2 बजे के करीब बैंक के सहायक प्रबंधक जंग बहादुर का फोन आया कि क्या अश्वनी बंसल नाभा में है आज वो टोहाना नहीं आए। जिससे मैनजर की पत्नी को इस बात का पता चला की अश्विन बंसल यानि उनके पति बैंक नहीं पहुंचे।  जिसके बाद महिला ने आस-पास में और  रिश्तेदारों में अश्वनी बंसल की तलाश की, लेकिन जब उनका कोई सुराग नही मिल पाया तो उसने मामले की सूचना शहर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस बारे में थाना शहर प्रभारी अरुणा सिंह ने बताया कि बैंक मैनेजर के गुमशुदगी के मामले में परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
बता दें 55 वर्षीय अश्वनी बंसल भूना रोड स्थित एसबीआई की ब्रांच में बतौर मैनेजर कार्यरत है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *