नेशनल डेस्क– दिल्ली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के काफिले पर हमला होने की खबर सामने आई है। हमले का आरोप AAP पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है। हालांकि, बीजेपी की दिल्ली इकाई ने आप के इस आरोप को गलत बताया है। मिली जानकारी के मुताबिक, अपनी सफाई में बीजेपी ने कहा कि, दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के छावला इलाके में लोगों ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार की नई शराब नीति का विरोध किया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीजेपी गुंडों की पार्टी
इससे पहले AAP ने कई ट्वीट कर आरोप लगाया कि, बीजेपी की दिल्ली इकाई ने जैन के काफिले पर हमला करने के लिए अपने ‘गुंडों’ को तैनात किया क्योंकि, उसे अहसास हो गया है कि, वह आगामी MCD चुनाव हारने जा रही है। ट्विटर पर पार्टी ने कथित हमले का एक वीडियो भी शेयर किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, ‘ये बीजेपी है। यह गुंडों की पार्टी है। जब वे हार रहे होते हैं, तो वे अपना रूप दिखाते हैं। लोग उन्हें उनकी जगह दिखाएंगे।’
Read More Stories:
बीजेपी के प्रवक्ता ने कही ये बात
यह घटना गोयला डेयरी-नजफगढ़ नाला पुलिया पर हुई। AAP के आरोपों के बाद दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, ‘मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ कोई गुंडागर्दी नहीं हुई, छावला क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने केवल केजरीवाल सरकार की नयी शराब नीति का विरोध किया था।’ इस मामले पर पुलिस का भी बयान आया है। कहा गया है कि, जब मंत्री जैन नजफगढ़ से गुजर रहे थे तो कुछ लोग उनकी कार के बोनट पर चढ़ गए और उनका विरोध किया। पुलिस ने बताया कि, अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा, ‘अगर कोई शिकायत मिलती है, तो कानूनी कार्रवाई होगी।’
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
