Delhi-Haryana Weather Update: 21 अप्रैल 2025 | दिल्ली और हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान और बारिश से राहत मिली थी, लेकिन अब राजधानी में फिर से लू का कहर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में शुष्क मौसम रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन लू से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। इस बीच, लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हरियाणा में भी आज मौसम गर्म रहेगा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। रविवार को कुछ इलाकों में बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट आई थी, लेकिन आज मौसम साफ रहेगा। विशेष रूप से, सिरसा जिले में 20 अप्रैल को 42.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।
23 अप्रैल को दिल्ली और एनसीआर में लू का अलर्ट जारी किया गया है, जब तापमान 41-45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। गुरुग्राम, फरीदाबाद और गौतमबुद्ध नगर में इस दौरान लू का येलो अलर्ट रहेगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
