Saturday , 25 July 2026
cm arvind kejrwal

दिल्ली बनी देश की EV Capital, सीएम अरविंजद केजरीवाल ने दी ये खास जानकारी

दिल्ली देश की ईवी कैपिटल बन गई है। ये बात सीएम अरविंद केजरीवाल ने 42 नए चार्जिंग स्टेशन चालू होने के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में अभी तक सबसे ज्यादा ईवी चार्जिंग स्टेशन खुले हैं। आगे कहा कि, आने वाला वक्त अब इलेक्ट्रिक वाहनों का ही होगा। दिल्ली इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। आज दिल्ली में 42 और ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू हो गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये कहा सीएम अरविंद केजरीवाल ने..
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, अभी तक दिल्ली में केवल 11 ईवी चार्जिंग स्टेशन थे. डीटीएल की ओर से स्टेशन कुछ महीने पहले चालू किए गए थे। उसके बाद से दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत ईवी वाहनों को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका लाभ यह मिला है कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली आदि के क्षेत्र में काफी बेहतर काम किया और नाम कमाया, लेकिन दिल्ली में प्रदूषण का समाधान निकालना काफी मुश्किल लग रहा था। दिल्ली की हवा में प्रदूषण बहुत ज्यादा था. लोग कहते थे इसका भी कुछ समाधान निकालिए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *