Saturday , 12 September 2026

काफी समय से चर्चा का विषय बना इस जोड़ी का प्यार,बंधे परिणय सूत्र में

चंडीगढ़ 16 नवंबर : “जहां आज हर तरफ रणवीर और दीपिका की शादी की चर्चा जोरो पर है” न ही सिर्फ इसलिए कि उनकी शादी में केवल घर के गिने चुने लोगो के इलावा सभी को इससे दूर रखा गया,बल्कि इसलिए भी क्योंकि इस शादी की एक भी तस्वीर लोगो को आसानी से देखने को नहीं मिली। गौरतलब है कि रणवीर सिंह और दीपिकापादुकोण की शादी बीती 14 नवंबर को इटली के लेक मोमो में कोकर्णी रीती रिवाज़ो से हुई,वही अगले दिन 15 नवंबर को सिंधी रीती रिवाज़ो से संपन्न की गयी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दे दोनों ही रीती रिवाज़ो से की गयी शाही शादी की पहली तस्वीरें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स के ज़रिये खुद शेयर की।जिसमे एक और रणवीर सिंह एक बेहतरीन शेरवानी में दिखे तो वही दूसरी और दीपिका पदुकोण का सिंधी शादी में पहना गया लेहेंगा काफी चर्चा में आ गया।जिसकी वजह यह रही कि दीपिका के शादी के लहंगे के ओढ़े हुए दुप्पटे पर हिंदी भाषा में सौभाग्यवती भव:उकेरा गया था।

बात दें दीपिका और रणवीर दोनों के शादी के ओउत्फिट्स सभ्यासाची ने ही डिज़ाइन किए थे । वही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शाही शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा दिया। जैसे ही तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर की गयी कुछ ही मिंटो में वायरल हो गईं। इसी के साथ प्रथम तहलका की टीम रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को उनके सुखमयी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए बधाई देती है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *