होडल जिले में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद है,, इसका जीता जागता उदाहरण एक बार फिर होडल की अंधुआ पट्टी में देखने को मिला। आपको बता दें कि आज दोपहर होडल की अंधुआ पट्टी में नंबर दो स्कूल के समीप स्थित परचून की दूकान से एक पवन नामक युवक परचून का सामान खरीदने के लिए आया था। तभी उसने देखा कि उसकी तरफ 8 – 9 हथियार बंद बदमाश आ रहे हैं। जिन्हें देख वह वहां से भागने लगा और बदमाश भी उसके पीछे-पीछे भागने लगे। इस दौरान बदमाशों ने उस पर कई फायर भी किए। लेकिन गनीमत यह रही कि उसे गोली नहीं लगी और उसने एक घर में घुसकर जैसे – तैसे अपनी जान बचाई। गोलियों की आवाज सुनते ही मौके पर भीड़ इक्टठी होने लगी। जिसे देख बदमाश मौके से फरार हो गए। हालांकि बदमाशों की यह वारदात गली में लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद में हो गई। जिसके बाद इसकी पुलिस को दी गई। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जाँच में जुट गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वही जब इस बारे में मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी मोहमद इलियास ने बताया कि उनको सूचना मिली थी कि अंधुआ पट्टी में एक पवन नामक युवक पर कुछ हथियार बंद बदमाशों ने जान से मारने की नियत से गोलियां चलाई है। सुचना मिलते ही वह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
मामले में अभी पुलिस को किसी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। फ़िलहाल मामले की जाँच की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और पुलिस जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
