चंडीगढ़ 22 नवंबर : भाजपा को बड़ा झटका लगता नज़र आ रहा है। पेहवा से विधानसभा चुनाव लड़ चुके डीडी शर्मा कमल को छोड़ दुष्यंत की फ़ौज में शामिल हो गए है। जय भगवान शर्मा उर्फ़ डीडी 2014 में पेहवा से भाजपा की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके है जहां वो मात्र 10000 के मार्जन से इनैलो के उम्मीदवार से हार गए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सूत्रों की माने तो डीडी शर्मा को दुष्यंत चौटाला अपनी टॉप टीम में शामिल कर नवगठित पार्टी में अहम् जिम्मेवारी सौंप सकते है माना यह भी जा रहा है कि डीडी शर्मा जननायक लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष भी बनाये जा सकते है। डीडी शर्मा इससे पहले हुड्डा सरकार में इनैलो का चश्मा उतार हाथ को थाम चुके है। जिसके बाद 2014 में उन्होंने हाथ को झटकते हुए कमल को थाम लिया था। बहरहाल भाजपा से डीडी शर्मा का पार्टी छोड़ना दुष्यंत के लिए कामयाब साबित हो सकता है क्यूंकि थानेसर विधनसभा पर डीडी शर्मा ही इनैलो के प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोरा को टक्कर दे सकते है।
बहरहाल माना जा रहा है कि इंडियन नेशनल लोकदल के बाद दुष्यंत की पार्टी का भी प्रदेश अष्यक्ष कुरुक्षेत्र जिले ही हो सकता है
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
