सोनीपत, 30 मार्च : हरियाणा के सोनीपत जिले में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक शानदार ‘हाफ मैराथन’ का आयोजन किया गया। 21 किलोमीटर की इस दौड़ की शुरुआत आज सुबह 5:30 बजे मुरथल स्थित दीन बंधू छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (DCRUST) से हुई और वहीं समाप्त भी हुई। इस आयोजन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हुए, जिन्होंने हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया और इसमें भाग भी लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सीएम सैनी ने सोशल मीडिया पर इस आयोजन का जिक्र करते हुए कहा, “नशा मुक्त हरियाणा, सशक्त, सबल, स्वर्णिम हरियाणा के लक्ष्य के साथ आज नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ‘हाफ मैराथन’ को हरी झंडी दिखाई।” उन्होंने युवाओं से स्वस्थ जीवन जीने की अपील करते हुए कहा, “फिट हरियाणा, हिट हरियाणा बनाएं और नशे को दूर रखें।”
इस हाफ मैराथन में 60 से 80 साल के बुजुर्गों के लिए अलग दौड़ भी आयोजित की गई, जो न केवल प्रेरणादायक थी बल्कि उनके उत्साह को देखकर हर किसी को एक सकारात्मक संदेश मिला।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
