Sunday , 2 August 2026
धन्ना भगत जयंती पर सीएम सैनी की बड़ी घोषणाएं

CWG 2026: नीरज चोपड़ा ने जीता सिल्वर, हरियाणा के 7 बॉक्सर आज फाइनल में; CM नायब सैनी ने दी शुभकामनाएं

CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में हरियाणा के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीतकर एक बार फिर देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नीरज चोपड़ा को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे विश्व में हरियाणा का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरज का अनुशासन, समर्पण और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन देश के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने नीरज के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज बॉक्सिंग फाइनल में हरियाणा का दबदबा

शनिवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के 10 मुक्केबाज़ फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे, जिनमें 7 खिलाड़ी हरियाणा से हैं।

पुरुष वर्ग

  • सचिन सिवाच (60 किग्रा)
  • अंकुश पंघाल (80 किग्रा)
  • नरेंद्र बेरवाल (+90 किग्रा)

महिला वर्ग

  • साक्षी चौधरी (51 किग्रा)
  • प्रीति पंवार (54 किग्रा)
  • जैस्मिन लांबोरिया (57 किग्रा)
  • प्रिया घनघस (60 किग्रा)

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर भारत की पदक तालिका को और मजबूत करेंगे।

हरियाणा लंबे समय से खेलों की धरती के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी राज्य के खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *