छत्तीसगढ़ डेस्क- छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप के एक जवान ने अपने ही साथियों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। घटना में चार जवानों की मौत हो गई, वहीं तीन जवान गंभीर घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी सीआरपीएफ जवान देर रात नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान जवानों के बीच कुछ विवाद हो गया। इसपर गुस्साए जवान ने साथियों पर फायरिंग कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चार जवानों की मौत
घटना में चार सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि, लिंगनपल्ली गांव में स्थित सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के शिविर में जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर गोली चला दी। घटना में चार जवानों धनजी, राजीब मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई है। तीन अन्य जवान धनंजय कुमार सिंह, धरमात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा घायल हो गए हैं।
Read More Stories:
आरोपी जवान को पकड़ा
सुंदरराज ने बताया कि, सुबह करीब 3.15 बजे जवान रितेश ने विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और जवानों ने आरोपी जवान को पकड़ा तथा घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम जिले के अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों ने चार जवानों को मृत घोषित कर दिया जबकि, तीन जवानों का इलाज किया जा रहा है। आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
