Monday , 2 November 2026

पुलवामा में शिविर के अंदर मृत मिला CRPF का जवान, जताई जा रही ये आशंका

पुलवामा के केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का एक जवान शिविर के अंदर मृत पाया गया। सीआरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि जवान ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी आत्महत्या कर ली। बताया कि उन्हें करीब 2 बजे गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोली चलने की आवाज सुनकर जैसे ही मौके अन्य जवान पहुंचे तो उन्होंने सिपाही अजय कुमार चेरसू गांव में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के गोदाम के पास मृत पाया था। इंडिया टीवी की खबर के मुताबिक, सिपाही अजय कुमार की मौत के बाद अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दे दी है।

सभी जरूरी मेडिकल जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिपाही अजय कुमार डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहा था। अधिकारियों का मानना है कि प्रथम दृष्टया ये मामला आत्महत्या का ही लगता है। घटना का कारण जानने के लिए आगे की जांच की जा रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *