Friday , 11 September 2026

एनआईटी क्षेत्र को 2026 तक मिलेगी पेयजल समस्या से मुक्ति: केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर

फरीदाबाद/चंडीगढ़, 19 मई: केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने रविवार को ऐलान किया कि वर्ष 2026 तक फरीदाबाद का एनआईटी क्षेत्र पेयजल संकट से पूरी तरह मुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुना नदी से स्वच्छ पेयजल हर घर तक पहुंचाने के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें बूस्टर स्टेशन का निर्माण प्रमुख पहल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मंत्री गुर्जर ने यह घोषणा फरीदाबाद के नंगला पार्ट-1 में 76 लाख रुपये की लागत से आरएमसी रोड निर्माण कार्य का शिलान्यास करते हुए की। यह सड़क आनंद ज्योति आश्रम से लेकर छत्तर सिंह वाला तक बनाई जाएगी।

 

उन्होंने कहा, “एनआईटी क्षेत्र में जल संकट का स्थायी समाधान लाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यमुना से पानी लाने की योजना स्वीकृत हो चुकी है और 2026 तक बूस्टर स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे लोगों को स्वच्छ जल मिलेगा।”

 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र के सीवरेज सिस्टम की मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य भी शुरू कर दिए गए हैं। वहीं बिजली आपूर्ति की समस्या के स्थायी समाधान के लिए खेड़ी में एक नया पावर हाउस बनकर तैयार है, जिसमें अंडरग्राउंड केबलिंग की गई है। इससे बिजली की सप्लाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

 

गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की बुनियादी आवश्यकताओं को सर्वोपरि मानकर विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। एनआईटी क्षेत्र में पानी, सीवर और बिजली जैसी समस्याओं का समाधान निकट भविष्य में जनता को राहत प्रदान करेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *