Tuesday , 28 July 2026

हरियाणा के इस जिले में लगा देश का पहला ग्रेन ATM, अब पलक झपकते ही ATM से निकलेगा अनाज, जानें कैसे ?

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के गुरूग्राम जिले में देश के पहला ग्रेन एटीएम की शुरूआत की गई है। बता दें कि फर्रुखनगर में प्रदेश के डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला ने इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसकी शुरूआत की है। जो कि बैंक एटीएम की तर्ज पर ही काम करता है। बता दें कि इसे “राइट क्वॉवन्टटि टू राइट बेनिफिशरी” मशीन के तौर पर लगाया गया है। दुष्यंत चैटाला की मानें तो डिपो संचालकों व लाभार्थियों को इसका बड़ा फायदा मिलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैंक एटीएम की तर्ज पर कार्य करती है मशीन

यह एक स्वचालित मशीन है जो कि बैंक एटीएम की तर्ज पर कार्य करती है। यूनाइटेड नेशन के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम के तहत स्थापित की जानी वाली इस मशीन को ऑटोमेटिड, मल्टी कमोडिटी, ग्रेन डिस्पेंसिंग मशीन कहा गया है। अनाज के मापतोल को लेकर इसमें त्रुटि न के बराबर है और एक बार में यह मशीन 70 किलोग्राम तक अनाज पांच से सात मिनट में निकाल सकती है।

लाभार्थी को आधार या राशन कार्ड का नंबर डालना होगा

मशीन में लगी टच स्क्रीन के साथ एक बायोमेट्रिक मशीन भी लगी हुई है, जहां पर लाभार्थी को आधार या राशन कार्ड का नंबर डालना होगा। बायोमेट्रिक से सुनिश्चित करने पर लाभार्थियों को सरकार द्वारा निर्धारित अनाज स्वत: मशीन के नीचे लगाए गए बैग में भर जाएगा। इस मशीन के माध्यम से तीन तरह के अनाज गेहूं, चावल और बाजरा का वितरण किया जा सकता है। फिलहाल फर्रुखनगर में स्थापित ग्रेन एटीएम मशीन से गेहूं का वितरण शुरू कर दिया गया है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *