Sunday , 26 July 2026

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने दिया ये बड़ा तोहफा

नेशनल डेस्क: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने खास तोहफा दिया है। दरअसल,  केंद्रीय कर्मचारियों के अतिरिक्त मंहगाई भत्ते पर लगी रोक को हटा लिया गया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ये ऐलान किया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और pensioners के लिए महंगाई भत्ते (डीए) को 17% से बढ़ाकर 28% कर दिया गया है, यह 1 जुलाई 2021 से लागू होगा। मंत्री ने बताया कि, कोविड महामारी के कारण डीए में बढ़ोत्तरी पर रोक लगाई गई थी। अब इस फैसले से देश के 48 लाख 34 हजार केंद्रीय कर्मचारियों को और 65 लाख 26 हजार पेंशनर्स को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिय़ा फैसला

यह फैसला आज यह फैसला आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। गया। हालांकि, कोरोना की वजह से अतिरिक्त 4 फीसदी के महंगाई भत्ते को रोक दिया गया। ये रोक जून 2021 तक के लिए लागू कर दी गई। अब सरकार ने कर्मचारियों को राहत देते हुए ये रोक हटा दी है। जानकारी के मुताबिक सरकार ने कर्मचारियों को तीन किश्तों को मिलाकर 11% महंगाई भत्ता देने का फैसला लिया है।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *