झारखंड डेस्क- झारखंड के पाकुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमे एक प्रेमी ने मोबाइल फोन ना लौटाने पर अपनी प्रेमिका का बेरहमी से क़त्ल कर दिया। पुलिस ने कहा कि, अपराधी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को एक मोबाइल गिफ्ट किया था। जब उसने प्रेमिका से उसे वापस करने को बोला तो प्रेमिका ने मना कर दिया। जिसके चलते प्रेमी को गुस्सा आ गया तथा उसने प्रेमिका का क़त्ल कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मोबाइल को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका अपने 20 वर्षीय प्रेमी के साथ फुटबॉल मैच देखने के लिए निकली थी। मगर इसके बाद वह घर वापस नहीं आई। फिर सोमवार को प्रेमिका का शव घर के ही पास एक सुनसान स्थान पर पड़ा मिला। मृतका के घरवालों ने कहा कि वे दोनों बीते 2 वर्षों से रिश्ते में थे। अपराधी अक्सर लड़की के घर आता-जाता रहता था। मगर कुछ दिन पहले अपराधी के माता-पिता ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था। जिसके बाद से अपराधी प्रेमी अपनी प्रेमिका से अपने द्वारा गिफ्ट किया गया मोबाइल वापस मांग रहा था। मगर लड़की ने मोबाइल वापस करने से मना कर दिया था।
Read More Stories:
अपराधी को किया गिरफ्तार
उन दोनों के बीच इसी बात को लेकर बहुत विवाद हुआ था। पुलिस अफसर ने बताया कि, अपराधी ने पूछताछ में अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। उसने कहा कि, जब वे दोनों फुटबॉल मैच देखकर वापस आ रहे थे तो उसने किसी नुकीली चीज से प्रेमिका पर अटैक कर दिया। प्रेमिका की उसी समय मौत हो गई। तत्पश्चात, प्रेमी वहां से स्मार्टफोन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने अपराधी को कंकरबोना से गिरफ्तार किया है। तथा मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भिजवाया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
