नेशनल डेस्क: श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। अब दो और खिलाड़ी कोरोना पॉजटिव पाए गए हैं। युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। जिसके बाद खलबली मच गई है। बता दें, चहल और गौतम उन 8 खिलाड़ियों का हिस्सा थे, जो कोरोना संक्रमित हुए क्रुणाल पंड्या के संपर्क में आए थे। दोनों खिलाड़ी फिलहाल आइसोलेशन में थे। इससे पहले क्रुणाल पंड्या 27 जुलाई को पॉजिटिव आए थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बाकी के 6 खिलाड़ी भारत के लिए होंगे रवाना
मिली जानकारी के अनुसार, चहल और गौतम का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अब ये दोनों भी क्रुणाल के साथ नेगेटिव रिपोर्ट नहीं आने तक श्रीलंका में ही रुकेंगे। वहीं बाकी के 6 खिलाड़ी जिनमें, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ, दीपक चाहर, मनीष पांडे और इशान किशन शामिल हैं, ये सभी आज भारत के लिए रवाना होंगे।
Read ,More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
