यमुनानगर , 12 जून(वीना ):यमुनानगर के शादीशुदा गांव में सौ-सौ गज के प्लाटों को लेकर अवैध कब्जों को खाली कराने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया। अवैध कब्जा हटाने का विरोध कर रहे लोगों ने पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पुलिस की मौजूदगी में गांव के लोगों ने पुलिस की गाड़ियों, जेसीबी और कई वाहनों को भी तोड़ा। वहीं पुलिस ने भी मोर्चे को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
आरोप था कि पुलिस की इस कार्रावाई में एक महिला बेहोश हो गई थी जिसके बाद गांव वालों ने पहले पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा तो बाद में पुलिस ने गांव वालों पर लाठीचार्ज किया। फिलहाल ग्रामिणों ने महिला को बिस्तर पर लेटा कर सड़क के बीचों बीच रख दिया है और जाम लगा दिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
