नेशनल डेस्क- कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दिल्ली में रोजाना दर्ज किए जा रहे जिनकी संख्या 6,000 के आसपास पहुंच गई है लेकिन, अब प्रतिबंधों में ढील दिए जाने के आसार हैं। केंद्र शासित प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट भी 10 फीसदी के करीब आ गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली सरकार वीकेंड कर्फ्यू और दुकानों को खोलने के लिए ऑड-ईवन सरीखे नियमों में ढील दे सकती है। जानकारी के अनुसार, सिनेमा हॉल और रेस्तरां को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ चलाए जाने की अनुमति दी जा सकती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोविड की मौजूदा स्थिति पर चर्चा
एक रिपोर्ट के अनुसार कहा जा रहा है कि, इस हफ्ते या अगले हफ्ते से वीकेंड कर्फ्यू, ऑड-ईवन नियम हटने और बाजारों के साथ-साथ मॉल में भी सभी दुकानों के खुलने की अनुमति दिए जाने की उम्मीद है।’ बता दें गुरुवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक है जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में प्रतिबंधों में ढील देने और कोविड की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की जाएगी।
Read More Stories:
बैठक में डीडीएमए के अध्यक्ष उपराज्यपाल अनिल बैजल ,मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य विशेषज्ञ और अधिकारी शामिल होंगे। बीते हफ्ते दिल्ली सरकार ने उपराज्यपाल को वीकेंड कर्फ्यू और अन्य प्रतिबंध हटाने का प्रस्ताव भेजा था लेकिन उन्होंने केवल निजी कार्यालय खोलने की मंजूरी दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
