Friday , 11 September 2026

देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले, सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 15 हजार के पार

नेशनल डेस्क- देश में कोरोना एक बार फिर से तेजी से पैर पसार रहा है। वहीं बढ़ते संक्रमण ने आम लोगों के साथ-साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। वहीं कई राज्यों में एक बार फिर से मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी शनिवार के आंकड़े के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना के 2527 मामले सामने आए हैं, जिसने की लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

33 लोगों की मौत
इस दौरान 33 लोगों की मौत भी हुई। हालांकि, 1,656 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में सक्रिय मरीज की संख्या भी बढ़कर 15,079 हो गई जो कि चिंता का विषय है। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक कुल 5,22,149 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान कुल 4,25,17,724 लोग स्वस्थ भी हुए।

Read More Stories:

बता दें कि, शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में 2451 नए संक्रमित मिले थे और 54 लोगों की मौत हो गई थी। आज के आंकड़े को देखा जाए तो इसमें 76 संक्रमितों की वृद्धि हुई है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *