Thursday , 29 October 2026

राजनीति से अलग पब पहुंच गए राहुल गांधी! आग की तरह वायरल हो रही तस्वीर!

नेश्नल\ नेपाल:- कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अपनी एक तस्वीर को लेकर चर्चा में है। जिसमंे कि वे पब में बैठे नजर आ रहे हैं और साथ में उनकी एक महिला मित्र भी नजर आ रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पब में बैठे राहुल गांधी की तस्वीर वायरल होने के बाद भाजपा नेताओं ने उन पर तंज कसना शुरू कर दिया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी राजनीति को लेकर सिरियस नहीं हैं, जबकि उनकी पार्टी राजनीति में गोते खा रही है।

  • नेपाल में हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों नेपाल में हैं। जहां वे अपनी एक महिला मित्र की शादी में शामिल होने गए हैं। तो वहीं इस दौरान वे अपनी मित्र के साथ एक पब में नजर आए और वहीं की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है।

  • भाजपा के नेताओं ने कसा तंज

तस्वीर के सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा-‘ ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है, राहुल गांधी किसके साथ हैं? क्या चाइना के एजेंटों के साथ हैं, क्या राहुल गांधी जो ट्वीट करते हैं सेना के खिलाफ वो चाइना के दबाव में करते हैं?

  • बीजेपी नेता अमित मालवीय ने किया ट्वीट

बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि ‘राहुल गांधी एक नाइट क्लब में थे, जब मुंबई सीज थी। वह ऐसे समय में एक नाइट क्लब में हैं जब उनकी पार्टी खत्म हो रही है। यह एक जैसा है’

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *