Friday , 11 September 2026

आवाज खराब होने पर नवजोत सिद्धू की डॉक्टरों ने दी आराम की सलाह

चंडीगढ,6दिसम्बर। पंजाब के शहरी निकाय मंत्री नवजोत सिद्धू पिछले 17 दिन लगातार चुनाव सभाओं को संबोधित करने के कारण अपनी आवाज लगभग खो देने के कगार पर पहुंच गए है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिद्धू ने पिछले दिनों धुंआधार तरीके से थका देने वाला चुनाव अभियान छेडा था। लगातार 70 चुनाव सभाओं को संबोधित करने से उनके स्वर यंत्र पर घातक असर हुआ है। डॉक्टरों ने सिद्धू को कहा है कि वे आवाज खोने के कगार पर पहुंच गए है। डॉक्टरों ने सिद्धू को करीब पांच दिन आराम की सलाह दी है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लगातार हेलीकॉप्टर और विमान यात्रा से सिद्धू की सेहत पर बुरा असर पडा है। सिद्धू के खून के कई परीक्षण किए गए है। इनके सूक्ष्म विश्लेषण की जरूरत है। पूरी जांच और आराम के लिए सिद्धू को जहां रखा गया है उस स्थान का खुलासा नहीं किया गया है। सिद्धू को खास दवाओं और शारीरिक चिकित्सा की सलाह दी गई है। सिद्धू फोन पर बात नहीं कर रहे है। वे मिलने वाले कॉल का जवाब भी व्हाट््स एप पर दे रहे है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *