Tuesday , 28 July 2026
महाकुंभ 2025 की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए सीएम योगी

CMयोगी ने यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के सिलेक्टेड इंजिनियरों को दिए अपॉइंटमेंट लेटर, ट्वीट कर लिखी ये बात

उत्तर प्रदेश डेस्क- यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आवास और शहरी नियोजन विभाग हेतु सिलेक्टेड असिस्टेंट इंजीनियरों को योगी सरकार ने अपॉइंटमेंट लेटर दिए हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले मंगलवार मतलब 02 नवंबर को 46 अभ्यर्थियों में से 33 को अपॉइंटमेंट लेटर दिए। वहीं, शेष सिलेक्टेड इंजिनियरों को भी शीघ्र ही लेटर दिए जाएंगे। इसके लिए यूपी के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर इंजीनियरों को शुभकामनाएं दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट में लिखी ये बात

योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर लिखा, “यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलतापूर्वक स्थान प्राप्त करने तथा आवास विभाग में चयन होने पर मैं सभी नवचयनित इंजीनियरों को हृदय से शुभकामनाएं देता हूं व उनका अभिनंदन करता हूं।” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “पारदर्शी तरीके से नवचयनित 46 इंजीनियरों में से 33 को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा है। बाकी की प्रक्रिया जारी है। इन पदों पर विज्ञापन से लेकर नियुक्ति की प्रक्रिया तक किसी भी उम्मीदवार को किसी भी स्तर पर सिफारिश की जरुरत महसूस नहीं हुई होगी।”

Read More Stories:

मुख्यमंत्री योगी ने असिस्टेंट इंजिनियरों को किया संबोधित

वहीं नए असिस्टेंट इंजिनियरों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, अब किसी को नौकरी के लिए जुगाड़ नहीं लगाना पड़ता है। उत्तर प्रदेश में पूरी पारदर्शिता के साथ युवाओं को नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया, पहले व्यक्तियों को इसके लिए बड़ी-बड़ी सिफारिश की आवश्यकता पड़ती थी, मगर अब राज्य में पूरी पारदर्शिता के साथ नियुक्तियां हो रही हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा- ”अब विकास प्राधिकरणों में अच्छा काम हो रहा है। पहले यहां की स्थिति कैसी थी ये सब जानते हैं।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *