हरियाणा डेस्क: पंचकूला में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने खास जानकारी दी है। सीएम ने कहा कि,कोविड के बाद इस प्रकार की बैठक हो नही पाई थी और नई कार्यसमिति की बैठक पहली बार हो रही है। चर्चा में योगी आदित्यनाथ की तरफ से पेश किया गया एक राजनीतिक प्रस्ताव पारित हुआ है। विपक्ष ने जो अच्छे कामों में रोड़े अटकाए हैं उनके खिलाफ भी बात की गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सीएम मनोहर लाल ने दी ये खास जानकारी
आगामी प्रांतों के चुनाव की चर्चा भी हुई है। देश में अच्छे वैक्सिनेशन अभियान की भी चर्चा हुई है। आगे कहा कि, थर्ड वेव की भी हमें उम्मीद कम है। हरियाणा के बारे में कहा गया की किसान आंदोलन के बावजूद अच्छा प्रदर्शन कहा और प्रशंसा की गई।

विपक्षी पर साधा निशाना
विपक्षी पर निशाना साधते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि, जिस बात को कर रहे हैं वो वेट नहीं जीएसटी है और उनकी आंखें चौंधिया गई हैं। 75 प्रतिशत नौकरियों में आरक्षण पर कहा की ये कानून बन गया है और हमने स्लेब को कम कर के 50 हजार से 30 हजार किया है और कंपनियों से भी बात कर ली है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
