टोहाना, 2 अगस्त(नवल सिंह): राज्यसभा में पारित हो रहे नए रोड सेफ्टी बिल के विरोध में हरियाणा के रोडवेज कर्मचारी भी हुंकार भर रहे हैं। जिसको लेकर टोहाना की रोडवेज कर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कर्मचारियों ने सरकार व बिल के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होनें बताया कि रोडवेज की संयुक्त संघर्ष समिति इसके विरोध में उतर चुकी है। प्रदेश के कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार इस बिल को वापिस ले वो किसी भी कीमत पर इस बिल को लागू नहीं होने देगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रामआसरे यादव जरनल सैक्ट्ररी हरियाणा ने बताया कि 7 अगस्त को राष्ट्रव्यापी ट्रास्पोर्ट की हड़ताल करने जा रहे है क्योकि भारत सरकार ने जो मोटर वहीकल एक्ट में बदलाव किया है राज्यसभा में पेश किया है उसका हम विरोध करते है। क्योकि अगर यह बिल पास हुआ तो हिन्दुस्तान में कोई स्टेट ट्रास्पोर्ट नहीं बचेगी। जो चालक है उनपर हैवी पनेलटी लगाई जा रही है जो परमिट देने की बात है उसे भी बदला जा रहा है आम लोगों के लिए यह एक घातक बिल है। इसलिए हम इसका विरोध करेगे हम अपना सचालन बन्द करेग व केवल रोडवेज नहीं सरकारी व प्राईवेट सभी इसका विरोध करेगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
