Thursday , 10 September 2026

PM मोदी ने मंच पर छुए BJP जिलाध्यक्ष के पांव, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें पीएम बीजेपी जिलाध्यक्ष के पैर छूते नजर आ रहे हैं।दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्नाव में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला। हालांकि इन सब के बीच एक 12 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी मंच पर ही बीजेपी के उन्नाव जिले के जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार के पैर छूते नजर आए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस वीडियो को कई बीजेपी नेताओं ने भी ट्वीट किया है। इनमें से एक बीजेपी के अरुण यादव भी हैं। उन्होंने लिखा है कि एक कार्यकर्ता के पैर सिर्फ मोदीजी ही छू सकते है।

क्यों वायरल हो रहा है वीडियो?

वायरल वीडियो दरअसल है सिर्फ 12 सेकंड का, लेकिन अपने आप में बड़ी सीख समेटे हुए है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मंच पर आए, तो उनका स्वागत मंच पर मौजूद सभी नेता कर रहे थे। इस बीच उन्नाव बीजेपी जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार भी मंच पर मौजूद थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पैर छूने की कोशिश की। उन्हें ऐसा करते देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें तुरंत रोका पलटकर उन्होंने अवधेश कटियार के पैर छू लिये। अब ये वीडियो राजनीतिक गलियारों में भी बड़ा संदेश दे रहा है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *