नेशनल डेस्क: आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। दिल्ली के सीएम आप पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल जनता के बीच जाकर खूब लुभावने वादे कर रहे हैं। तो वहीं पंजाब, उत्तराखंड के बाद अब सीएम केजरीवाल ने वहां की जनता से बिजली से जुड़े चार वादे किए है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गोवा की राजनीति खराब हो गई है- केजरीवाल
गोवा में अरविंद केजरीवाल ने कहा, हर परिवार को हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ़्त दी जाएगी। बिजली के पुराने सारे बिल माफ किए जाएंगे। हम 24 घंटे बिजली देंगे। किसानों को खेती के लिए मुफ़्त बिजली दी जाएगी। मैं ‘गारंटी देता हूं कि केजरीवाल जो कहता है वो करता है। केजरीवाल ने कहा, गोवा में राजनीति बहुत खराब हो गई है। लोगों ने कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए वोट दिया था और सरकार बीजेपी की बन गई। गोवा के लोग अब साफ राजनीति चाहते है। गोवा के लोग देखते हैं कि दिल्ली में लोगों ने कांग्रेस-बीजेपी को बाहर करके साफ राजनीति को जन्म दिया।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
