पंजाब डेस्क: टोक्यो ओलंपिक्स में भारत का प्रदर्शन बेदह शानदार रहा है। खिलाड़ियों के धमाकेदार प्रदर्शन से भारत को सात मेडल मिले हैं। कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्होंने मेडल तो नहीं जीते लेकिन प्रदर्शन से देशनासियों का दिल जीत लिया। खिलड़ियों के सम्मान में कई राज्य सरकारें और कंपनियां खिलाड़ियों के लिए इनामों की घोषणा कर चुकी हैं। तो वहीं, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने एक अलग तरह की घोषणा की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, मुख्यमंत्री अपने प्रदेश के ओलिंपियंस और टोक्यो के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा के लिए बुधवार रात को एक खास भोज का इंतजाम कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस भोज में शेफ का काम अमरिंदर सिंह खुद करेंगे। वह अपने खिलाड़ियों के लिए खाना बनाएंगे जिसका वादा उन्होंने ओलिंपिक से पहले करेंगे।

अमरिंदर सिंह ने किया था खाना खिलाने का वादा
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा कि, ‘पंजाब के ओलिंपिक पदक विजेता खिलाड़ियों (और नीरज चोपड़ा) से किए गए अपने वादे को पूरा करने के लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह पटियाला के व्यंजनों से लेकर पुलाव, चिकन और जर्दा चावल तक खुद तैयार करेंगे।’ कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पिछले महीने पंजाब के टोक्यो ओलंपिक के विजेता खिलाड़ियों से वादा किया था कि वह उन्हें अपने हाथ से बना खाना खिलाएंगे। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सम्मान समारोह में कहा था, ‘मुझे खाने का बहुत शौक नहीं है लेकिन मुझे खाना बनाना काफी पसंद है। मैं आप सभी के लिए खाना बनाऊंगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
