उत्तर प्रदेश डेस्क- नोएड़ा के गौतमबुद्ध नगर जिले से दिलदहला देने वाली खबर सामने आई जहां एक पति ने अपनी पत्नी को चलती कार से कथित तौर पर धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले की जानकारी पुलिस ने दी है। थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, पति-पत्नी अलीगढ़ जा रहे थे और रास्ते में दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More stories:
जिला अस्पताल में भर्ती
महिला के पति ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की और चलती कार से उसे धक्का देकर वहां से फरार हो गया। इसी के साथ घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है और उसके मायकेवालों को इसकी जानकारी दी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
