Sunday , 26 July 2026

CM कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चार मंत्रियों समेत 23 विधायकों खोला मोर्चा

पंजाब डेस्क- सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के 4 मंत्रियों समेत 23 विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उनका ये कहना है कि प्रदेश में सीएम को बदला जाना चाहिए नहीं तो कांग्रेस नहीं बचेगी। मंत्री तृप्त सिंह बाजवा ने कहा कि वे इस मामले में सोनिया गांधी से मिलने आज दिल्ली जा रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब के चार मंत्री तृप्त बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, चरणजीत चन्नी और विधायक परगट सिंह कांग्रेस आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। बड़ी बात तो यह है कि, इससे पहले पंजाब सरकार के खिलाफ नवजोत सिंह सिद्धू ने मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद सिद्धू पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बतादें, चार मत्रियों समेत करीब दो दर्जन विधायकों ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उनका कहना है कि, अब कैप्टन अमरिंदर सिंह की लीडरशिप पर उनको भरोसा नहीं रहा है।

Read More Stories:

आगामी चुनाव में कांग्रेस की वापसी मुश्किल

इसी के साथ उनका कहना है कि,सीएम बदला नहीं गया तो आगामी चुनाव में कांग्रेस की वापसी मुश्किल होगी। बैठक के बाद दिल्ली जाकर आलाकमान से मिलने के लिए प्रतिनिधिमंडल बनाया गया जिसमें मंत्री तृप्त बाजवा, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखबिंदर सिंह सरकारिया, चरणजीत चन्नी और विधायक परगट सिंह को शामिल किया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *