Monday , 14 September 2026
CM नायब सिंह सैनी ने अंबाला को दी 145 करोड़ की जल परियोजनाएं

CM नायब सिंह सैनी ने अंबाला को दी 145 करोड़ की जल परियोजनाएं, की कई विकास कार्यों की घोषणाएं

अंबाला, 28 जुलाई – हरियाणा के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने हरियाली तीज के पावन अवसर पर अंबालावासियों को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। उन्होंने अंबाला शहर में जल वितरण योजना के विस्तारीकरण के लिए 145 करोड़ रुपये और सेक्टर 24 में 9 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 40 करोड़ रुपये की घोषणा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने एसवाईएल के क्षतिग्रस्त पैचों की मरम्मत के लिए 60 करोड़, और अंबाला ड्रेनमॉडल टाउन ड्रेन के पक्के निर्माण के लिए क्रमशः 10 करोड़ और 35 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

अंबाला में आयोजित राज्य स्तरीय तीज समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने 73 करोड़ रुपये लागत की 9 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इनमें स्पोर्ट्स स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक, नया फायर स्टेशन, पीएचसी नग्गल में नया ब्लॉक, डॉक्टरों के लिए रिहायशी सुविधा और कर्मचारियों के लिए केंद्रीयकृत कार्यालय परिसर शामिल हैं।

इसके अलावा, धूलकोट, पुराना दिल्ली रोड नाला, नन्यौला माइनर और कामला गांव के एसटीपी जैसे क्षेत्रों में भी परियोजनाएं स्वीकृत की गईं। मुख्यमंत्री ने 91.45 किलोमीटर लंबी 56 सड़कों की मरम्मत, ओल्ड एनएच-65 के सुदृढ़ीकरण और 42 करोड़ की लागत से मटेडी शेखां-नन्यौला रोड चौड़ीकरण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर जिले में आधुनिक जिला अस्पताल बनाने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार तीन गुना गति से विकास करेगी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *