राजस्थान डेस्क– राजस्थान के डूंगरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया जहां पर, एक 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा के साथ गैगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें, इस वारदात को अंजाम देने वाले स्कूल के ही छात्र थे। जानकारी के मुताबिक, दो छात्रों ने पहले उसका अपहरण किया और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़िता के परिजनों ने बिछीवाड़ा थाने में मामला दर्ज करवाया है। वहीं बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More Stories:
घायल अवस्था में घर के बाहर छोड़कर हुए फरार
पुलिस के जरिए दी गई जानकारी के अनुसार, 9वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल में अपने भाई के साथ स्कूल गई थी। जहां दोपहर में लंच के दौरान छात्रा बाहर निकली और इसी दौरान 12वीं में पढ़ने वाले स्कूल के ही दो छात्र उसे जबरन बाइक पर बैठाकर जंगल मे ले गए। जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और घायल अवस्था में उसे घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। बता दें, डूंगरपुर डीएसपी मामले की जांच करवा रहे है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
