आंध्र प्रदेश डेस्क- आंध्र प्रदेश के कुरनूल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई जहां पर स्कूली बच्चों के बीच पेंसिल विवाद का अनोखा मामला सामने आया है। एक बच्चे ने अपने साथी के खिलाफ पेंसिल नहीं लौटाने के चलते केस दर्ज करने की मांग की। आंध्र प्रदेश पुलिस ने इस मामले से जुड़ा वीडियो ट्वीटर पर पोस्ट किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बच्चा पेंसिल वापस पाने के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सुलह कराने की कोशिश
इस मामले में पुलिस अधिकारी ने उस बच्चे से भी बात की। इस दौरान अधिकारी ने आरोप लगा रहे बच्चे से पूछा कि इस मामले में क्या कार्रवाई चाहते हो। इस पर बच्चे ने कहा कि, पेंसिल लेने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। दोनों बच्चे पुलिस के सामने अपना पक्ष रख रहे थे तब पीछे मौजूद उनके साथी हंस रहे थे। दोनों बच्चों की दलील सुनने के बाद पुलिस अधिकारी ने उनके बीच सुलह कराने की कोशिश की।
Read More Stories:
एक-दूसरे से मिलाया हाथ
आरोप लगा रहा बच्चा इतनी आसानी से मामले के हल के लिए तैयार नहीं था। उसकी मांग थी कि कम से कम आरोपी की मां को बुलाया जाए। हालांकि, काफी कोशिश के बाद पुलिस अधिकारी दोनों बच्चों के बीच सुलह कराने में सफल हुए। इसके बाद थाने में दोनों बच्चों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाया और खुशी-खुशी मुस्कुराते हुए लौट गए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
