Monday , 27 July 2026

बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जिले के 100 से अधिक स्कूलों ने लिया भाग

फतेहाबाद, 14 नवंबर(जितेंद्र मोंगा): पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस पर फतेहाबाद के बाल भवन में आयोजित कार्य्रकम में जिले के 100 से अधिक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बाल दिवस पर आयोजित इस समारोह में बच्चों ने देश भक्ति सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थितजन का मन मोह लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को उनके अच्छे कार्यों के लिए पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे उपायुक्त डॉ जे.के. आभीर ने कहा कि बच्चे देश और राज्य की शोभा होते हैं और यदि इन्हें हम संस्कारवान बनाएंगे तो हमारा देश, राज्य और समाज संस्कारवान बनेगा।

उन्होंने बताया कि जिला व जोनल स्तर पर स्थान हासिल करने वाले बच्चे राज्य स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं हिस्सा लेंगे। डॉ आभीर ने कहा कि हमारे समाज में बच्चे सबसे महत्वपूर्ण होते हैं और बच्चों के बिना ये दुनिया अधूरी है। उन्होंने देश के महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि 14 नवम्बर को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस पर बाल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने अपने जन्म दिवस को बच्चों के नाम समर्पित किया और इसलिए उन्हें चाचा नेहरू की संज्ञा दी गई। कार्यक्रम के अंतिम हिस्से में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए हरियाणवी कार्यक्रम लोगों को खूब भाए।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *