Sunday , 26 July 2026

दिग्विजय सिंह चौटाला के शादी समारोह में पोते के साथ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल !

हरियाणा :-सिरसा, जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला की शादी का प्रीतिभोज का कार्यक्रम शुरू हो गया। सिरसा के जीटीएम ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हालांकि दोपहर तक दादा पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला और चाचा अभय सिंह चौटाला नहीं पहुुंचे। लेकिन पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, बाबा रामदेव सहित अन्य राजनीतिक हस्तियां दूल्हे को आशीर्वाद देने पहुंचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। दिग्विजय सिंह चौटाला के प्रीतिभोज में दोपहर तक 20 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के बेटे और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय सिंह चौटाला के छोटे भाई की शादी में खूब रौनक रही। उम्मीद थी कि दादा ओम प्रकाश चौटाला और चाचा अभय सिंह चौटाला आएंगे, लेकिन दोपहर 2 बजे तक नहीं पहुंचे। बाबा रामदेव और प्रकाश सिंह बादल कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए।

इसके अलावा प्रदेश भर से लोग इस समारोह में पहुंचे हैं। अनुमान है कि दोपहर 2 बजे तक करीब 20 हजार लोगों ने हाजिरी लगाई और चौटाला परिवार को बधाई संदेश दिया। इस दौरान मुख्य मंच पर अजय सिंह चौटाला स्वयं बधाई स्वीकार कर रहे थे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *