नेशनल डेस्क- बच्चे हमेशा ही साफ दिल के होते है और कई बार वे कुछ ऐसा कर जाते है जिससे अपना ध्यान हटा पराना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही एक बच्चे का वीडियों सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बच्चा कुछ दिलचस्प करता नजर आ रहा है। इसमें खास बात ये है कि, इस वीडियो को दिग्गज और जाने-माने बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दरअसल, इस वीडियो में एक बच्चा ‘मिट्टी की सड़क पर फंसे एक खुदाई वाले ट्रैक्टर को बाहर निकालने के लिए खिलौने महिंद्रा ट्रैक्टर का इस्तेमाल कर रहा है। यही वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
बिजनैसमेन आनंद महिंद्रा ने लिखा
इस वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए बिजनैसमेन आनंद महिंद्रा ने लिखा, ‘यह आपके बच्चे के आत्मविश्वास का निर्माण करने का शानदार तरीका है, लेकिन अगर आप में से कोई इसे हमारे खिलौना महिंद्रा ट्रैक्टर के साथ आज़माता है, तो कृपया याद रखें कि माता-पिता सावधान रहें।’ आनंद महिंद्रा की ओर से ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 4 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
Read More Stories:
इस वीडियो को 23 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्विटर अकाउंट पर ऐसे उत्साहित करने वाले वीडियो शेयर करते रहतै हैं। उनके वीडियो पर लगो जमकर कमेंट भी करते हैं। इस वीडियो पर भी लोगों ने आनंद महिंद्रा के चैलेंज पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। दरअसल, महिंद्रा की गाड़ियां दमदार होने के साथ बहुत हैवी वेट की होती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
