Monday , 26 October 2026

जिंदगी से परेशान हुई एक मां, 4 बच्चों सहित मौत को लगाया गले

हरियाण डेस्क- हरियाण के फतेहाबाद के बनगांव से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया जहां पर एक मां जिंदगी से इस कदर परेशान हुई कि, उसने अपने 4 बच्चों सहित मौत को ही गले लगा लिया।  एक महिला ने अपने 4 बच्चों सहित जहर खाकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला और उसकी दो बेटियों ने तो इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

6 महीने पहले हुई थी पति की मौत
जबकि, एक बेटा और बेटी की हालत अभी भी गंभीर है। जानकारी के मुताबिक, मृतका के पति की 6 महीने पहले मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि, महिला डिप्रेशन में थी। जिसके बाद उसने आत्महत्या जैसा ये खौफनाक कदम उठा लिया। भटूकलां पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Read More Stories:

मानसिक परेशानी इंसान की जिंदगी को लिए किस कदर बर्बाद कर सकती है, इसका अंजाम हम सबने देखा। फिलहाल पुलिस की टीम इस पूरे मामले में हर एक एंगल से जाचं पड़ताल कर रही है। देखने वाली बात होगी कि आगे इस मामले में क्या निकल कर आता है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *