Thursday , 29 October 2026

Charkhi Dadri : बिजली कनेक्शन रद्द करवाने की धमकी देकर रुपये मांगने का आरोपी गिरफ्तार,

बिजली निगम के कर्मचारी के कहने पर रुपये लेने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उससे दस हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पूछताछ में आरोपी ने बिजली निगम के कर्मचारी के कहने पर रुपये लेना स्वीकार किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दादरी शहर निवासी भतेरी देवी ने एसपी को अर्जी दी। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ रोड स्थित सीएमडी वर्कशॉप लोहारू चौक के पास उनके पति ओमबीर का होटल है। इसमें 10 किलोवाट के बिजली कनेक्शन के लिए पिछले साल 12 दिसंबर 2023 को आवेदन किया गया। वह 20 दिसंबर को मंजूर हुआ। इसी बीच जेई सुमित दो बार उनके होटल पर आए लेकिन बिना कुछ बोले चले गए।
इसके बावजूद 26 दिसंबर 2023 को फोरमैन नवरतन की टीम ने मिलीभगत करके उनके पति के होटल पर छापा मारा। इस दौरान उनका बेटा विकास होटल पर मौजूद था। इसलिए फोरमैन ने बेटे को अपने फोन नंबर देकर बाद में मिलने के लिए कहा और थोड़ी देर बाद उसके बेटे को फोन कर उसे घिकाड़ा रोड पर बुलाया।
वहां उसने कहा कि 50,000 रुपये दोगे तो बिना किसी खर्चे के तुम्हारा कनेक्शन करवा दूंगा और जुर्माना पर्ची (एलएल-1) नहीं भरने दूंगा। फोरमैन ने कहा कि उनके आदमी को रुपये दे देना।
महिला का आरोप है कि उसके बेटे को दोबारा बुलाकर जेई और फोरमैन ने कार्रवाई न करने की एवज में 50,000 रुपये मांगे और रुपये न देने पर कनेक्शन आवेदन पत्र रद्द करवाने की धमकी दी। इसलिए उनके बेटे ने उनके जान-पहचान वाले व्यक्ति को 10,000 रुपये दिए। इसका वीडियो उनके पास था। इस आधार पर आरोपी की पहचान नांगल थाना सदर भिवानी निवासी शिशु कुमार उर्फ शिशु के रूप में हुई।

सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *