Sunday , 26 July 2026

Charkhi Dadri : पिस्तौल के बल पर पत्नी की बनाई अश्लील वीडियो , जानिए पूरा मामला,

पिस्तौल दिखाकर पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोपी को सदर थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हिसार के न्याणा गांव का रहने वाला है। आरोपी को पिस्तौल किरमारा निवासी उसके दोस्त कंवर सिंह ने मुहैया करवाई थी। पुलिस ने उसके दोस्त को भी गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों से दो पिस्तौल व 12 कारतूस बरामद किए हैं।शहर निवासी एक महिला ने 15 दिसंबर को चरखी दादरी महिला थाने में एक शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि उसकी शादी हिसार के न्याणा गांव निवासी एक युवक से हुई थी। उसका पति सोशल मीडिया पर गलत नाम से आईडी बनाकर उसकी अश्लील वीडियो व फोटो पोस्ट करता है। एसपी नितिका गहलोत ने मामले की जांच सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर तेजपाल सोनी को सौंपी थी। उनकी टीम ने 9 जनवरी को महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक पिस्टल और 6 कारतूस बरामद हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सांकेतिक फोटो

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *